ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

डॉ आरएन सिंह को धमकी मामले में 2 गिरफ्तार, लालू राज की दौर याद दिला देने की दी थी धमकी

PATNA : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में रौशन सिंह और अभिषेक कुमार नाम के दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से दो मोबाइल, एक नकली पिस्टल औ

डॉ आरएन सिंह को धमकी मामले में 2 गिरफ्तार, लालू राज की दौर याद दिला देने की दी थी धमकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ आरएन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में रौशन सिंह और अभिषेक कुमार नाम के दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से दो मोबाइल, एक नकली पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभिषेक कुमार सालिमपुर और रौशन सिंह कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।


दरअसल, डॉ आर एऩ सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जजमान भी थे। डॉ आऱएन सिंह पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं। इस वाकये की खबर मिलने के बाद सकते में आय़ी पटना पुलिस ने कहा है कि रंगदारी मांगने वाले की पहचान कर ली गयी औऱ उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।


घटना के बारे में मिली खबर के मुताबिक डॉ आरएन सिंह को फोन कर रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में पटना के कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। डॉ आरएन सिंह का क्लीनिक कंकड़बाग इलाके में ही है।  पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे रंगदारी मांगी गयी थी।  पुलिस की छानबीन में उस व्यक्ति का पता चल गया है, जिसने डॉ आऱएन सिंह को कॉल किया था। 


रंगदारी मांगने वाले ने डॉ आऱएन सिंह के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था। हालांकि डॉक्टर उस समय व्यस्त थे, इसलिए उनके निजी सहायक ने फोन रिसीव किया था। डॉ आरएन सिंह ने बताया कि फोन करने वाले कहा कि पैसे नहीं दिये तो पुराना दौर दिखा देंगे। इसके बाद उन्होंने पटना पुलिस को मामले की जानकारी दी। 


घटना के संबंध में पटना के सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस को एक डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।