ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

डबल इंजन की NDA सरकार में अपराधी बेलगाम : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े मारी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। प्रतिदिन राज्य में अपराधी नए-नए वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है मानों इन अपराधियो

डबल इंजन की NDA सरकार में अपराधी बेलगाम : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। प्रतिदिन राज्य में अपराधी नए-नए वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है मानों इन अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म चुका है। अपराधियों को खदेड़ने वाली पुलिस को अब अपराधी ही दौड़ा रहे हैं। पुलिस के प्रति उनका डर गायब हो गया है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने एक राहगीर को अपना निशाना बनाया है। बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां युवक का इलाज चल रहा है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान रेवा मल्लाह टोला निवासी चंदन सहनी के रूप में हुई है। 


यह घटना सरैया थानाक्षेत्र के सहिलापट्टी गांव की है। जहां इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल चंदन सहनी खतरे से बाहर बताया जाता है। उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी मामले में उसे गोली मारी गयी है। गोली मारने वाले की पहचान भी कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही सलाखों के पीछे किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता