ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

दोस्तों के साथ भोज खाने गये किशोर को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, घायल ने कहा..वो किसी को नहीं पहचानता

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में दोस्तों के साथ भोज खाने जा रहे एक किशोर को गोली मारी गयी है। गोली मारने के बाद बाइक

दोस्तों के साथ भोज खाने गये किशोर को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, घायल ने कहा..वो किसी को नहीं पहचानता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में दोस्तों के साथ भोज खाने जा रहे एक किशोर को गोली मारी गयी है। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


घायल किशोर की पहचान हथसारगंज निवासी प्रशांत राय का 17 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। साहिल के बाएं पैर घुटने के पास दो गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों गोली निकल चुका है। घटना के संबंध में बताया गया कि साहिल कुमार अपने तीन चार दोस्तों के साथ बगल में भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश मौके पर पहुंचकर साहिल कुमार को दो गोली पर में मार दी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में घायल साहिल कुमार ने बताया कि हम अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बगल में भोज खाने जा रहे थे इसी दौरान बाइक से कुछ बदमाश आया और गोली मार दिया। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। साहिल ने बताया की गोली मारने वाले किसी बदमाश को हम नहीं पहचानते। मुझे उन लोगों ने गोली क्यों मारी यह भी नहीं मालूम?

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता