ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

अमेरिका के राष्ट्रपति की निजी सलाहार को हुआ कोरोना, डोनाल्ड ट्रंप भी हुए क्वारंटाइन

DESK : पूरे विश्व में जारी कोरोना महामारी के बीच अब कोरोना के संक्रमण का चेन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगियों म

अमेरिका के राष्ट्रपति की निजी सलाहार को हुआ कोरोना, डोनाल्ड ट्रंप भी हुए क्वारंटाइन
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरे विश्व में जारी कोरोना महामारी के बीच अब कोरोना के संक्रमण का चेन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगियों में से एक होप हिक्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

जिसके बाद ट्रंप ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. उनके साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप भी क्वारंटाइन हो गई हैं. बता दें कि  हिक्स राष्ट्रपति ट्रंप के परामर्शदाता के रूप में कार्य करती हैं.

बुधवार को जो रैली हुई थी उसमें हिक्स ने बी ट्रंप के साथ यात्रा की थी और गुरुवार को वो कोरना संक्रमित पाई गईं.  इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप  ने ट्वीट कर लिखा, 'होप हिक्स, जो एक बिना किसी ब्रेक के इतनी मेहनत कर रही हैं, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. भयानक! प्रथम महिला और मैं कोरोना जांच परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसी बीच, हम अपने आपको क्वारंटीन कर रहे हैं.'