घरवालों को नहीं पसंद थी दोस्ती, एक ही फंदे से झूल गई दो सहेलियां

1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2020, 1:14:48 PM

घरवालों को नहीं पसंद थी दोस्ती, एक ही फंदे से झूल गई दो सहेलियां

- फ़ोटो

DESK : घरवालों को दो सहेलियों की दोस्ती नहीं पसंद थी. दोनों को एक दूसरे के साथ रहने के लिए मना करते थे, जिससे परेशान होकर दोनों सहेलियों ने पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

 मामला यूपी के बहराइच का है. जहां रविवार की देर रात दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है. पुलिस के मुताबिक इनकी उम्र 15 साल और 17 साल है.   बताया जा रहा है कि एक ही गांव की रहने वाली लक्ष्मी और प्रेमा में काफी गहरी दोस्ती थी. दोनों साथ रहकर पढ़ाई करती थी और काम करती थी, लेकिन घरवालों को इनका मिलना जुलना पसंद नहीं था. दोनों के पिता मजदूरी करते हैं.

 एक के पिता ने अपनी लड़की को उसकी सहेली से मिलने के लिए रोका था. जिसके बाद से दोनों परेशान थी. सुसाइड से पहले एक लड़की ने घर पर खाना बनाया लेकिन खाई नहीं थी और फिर अपनी सहेली के साथ घास काटने चली गई. जिसके बाद दोनों का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला. जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों लड़कियों में प्रगाढ़  मित्रता थी. दोनों अक्सर साथ रहकर काम करती थी. लेकिन इनके परिजनों को इनका मिलना पसंद नहीं था, जिसके बाद दोनों नाबालिगों ने यह खतरनाक कदम उठा लिया.