ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दो लाख का ईनामी कुख्यात नीतीश कुमार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। नीतीश की निशानदेही पर पुलिस

दो लाख का ईनामी कुख्यात नीतीश कुमार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। नीतीश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे जगह छापेमारी की जहां से उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस ने अपराधियों के पास से 4 पिस्तौल ,2 पिस्टल और 63 कारतूस जप्त किया है। वही एक अन्य कार्रवाई में गढ़हारा थाना पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया है। एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बेगूसराय जिले का टॉप टेन में शामिल कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। 


नीतीश कुमार जिले का कुख्यात बदमाश है इस पर हत्या, लूट के कई मामले दर्ज हैं। सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए का इनाम रखा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है। नीतीश कुमार की निशानदेही पर ही इसके एक साथी पिंटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया और 6 हथियार और 63 कारतूस बरामद किया गया है। 


एसपी ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी। वहीं दूसरी और गढ़हारा थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता