दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई महिला, घटनास्थल पर ही तीनों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 05, 2024, 7:34:54 PM

दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई महिला, घटनास्थल पर ही तीनों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

- फ़ोटो

SIWAN: बिहार के सिवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां ट्रेन के सामने कूदने से तीन की दर्दनाक हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आ रही पूर्वांचल एक्सप्रेस के सामने कूद गयी। जिसके बाद तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना छपरा-सीवान रेलखंड के दरौंदा यार्ड के पास की है। जहां इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ रेलवे ट्रैक पर उमड़ पड़ी। ट्रेन से कटे तीनों क्षत विक्षप्त लाश को देखकर लोगों के रोंगते खड़े हो गये। 


लोग यह सवाल करने लगे कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं था। क्योंकि मृतका और उसके बच्चों को कोई नहीं पहचानता था। जिसके कारण घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। 40 वर्षीया मृतका अपने 10 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूद गयी थी। तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।