ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

दो बच्चों की मां को दहेजलोभियों ने मार डाला, शादी के 15 साल बाद भी मांगा जा रहा था दहेज

VAISHALI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र क

दो बच्चों की मां को दहेजलोभियों ने मार डाला, शादी के 15 साल बाद भी मांगा जा रहा था दहेज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव का है। जहां ससुरालवालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गये।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई कन्हैया ने बताया कि बहन के ससुरालवालों ने गलत जानकारी दी थी। कहा था कि हार्ड अटैक आने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब मृतका के परिजन घर पहुंचे तब पति संदीप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गये और शव संदिग्ध हालत में कमरे में पड़ा हुआ था।


मृतका के भाई कन्हैया ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय वार्ड संख्या 33 निवासी संजय सिंह की बेटी प्रियंका प्रियदर्शी  की शादी 2007 में तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव निवासी रामनरेश सिंह सिंह के बेटे संदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। शादी के 15 साल बाद ससुरालवालों ने गला दबाकर मार डाला। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे है। 


मृतका के भाई कन्हैया ने बताया कि शादी के 15 साल बाद भी ससुरालवाले दहेज की मांग कर रहे थे। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालवाले इधर गाड़ी और कैश की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरा नहीं होने पर उन्होंने  जब वे अपने मायके से दहेज में गाड़ी रुपया का डिमांड किया गया था। डिमांड पूरा न होने पर पति और ससुरालवालों ने गला घोंटकर उनकी बहन की हत्या कर दी। जब मृतका के परिजन बेटी के घर पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये थे।


इस सम्बंध में तीसीऔता थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मृतका के मायकेवालों ने पति और उसके ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही हैं। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता