1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Dec 13, 2021, 7:53:02 AM
- फ़ोटो
BEGUASRAI : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां बेगूसराय में अहले सुबह डीएम ऑफिस और विकास भवन के सामने खड़ी ट्रक में अचानक लगी भीषण आग. आग लगने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के डीएम ऑफिस और विकास भवन के सामने की है.
बताया जाता है कि डीएम ऑफिस और विकास भवन के सामने कई वर्षों से ट्रक लगा हुआ है उसी ट्रक में अचानक पहले सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग इतना भयानक रूप ले लिया की पूरी ट्रक को अपने चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद कई घंटे के बाद दो दमकल की गाड़ी पहुंचकर किसी तलाक पर काबू पाया. आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से खड़ी ट्रक में आग लगा हुआ है. और धू धु कर कैसे गाड़ी जल रही है.