ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

दिवाली–छठ के बाद आज से जनता दरबार, सीएम नीतीश इन विभागों से जुड़े मामलों को आज सुनेंगे

PATNA : त्योहार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है। दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नी

दिवाली–छठ के बाद आज से जनता दरबार, सीएम नीतीश इन विभागों से जुड़े मामलों को आज सुनेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : त्योहार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है। दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर महीने के पहले सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनेंगे.



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुनेंगे. सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे. पहले सोमवार को सीएम नीतिश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है. इस दौरान कोरोना गाइडलन का पूरी तरह से पालन किया जाता है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. जिन फरियादियों ने वैक्सीनेशन कराया है उन्हें ही जनता दरबार में आने की इजाजत दी जाती है.



हर महीने के पहले तीन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात करते हैं. इस जन सुनवाई के दौरान में अलग-अलग विभागों के मंत्री और अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहते हैं. जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसकी पहल मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है.

टैग्स