ब्रेकिंग
‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार

BIHAR NEWS : दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत; परिवार में कोहराम

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ता

BIHAR NEWS : दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत; परिवार में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम के हालात बने हुए हैं। 


जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मकरदही में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुधीर ठाकुर की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इस मामले की सभी तरह की जानकारी निकल कर सामने आएगी।