ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हमेशा के लिए एक हो जायेंगे रणबीर और आलिया, दीपिका ने कर दिया शादी का ऐलान !

MUMBAI : बॉलीवुड सेलेब्स के लव अफेयर्स और शादी की ख़बरें आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है. ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को कोई कैसे भूल सकता है. रणबीर- आलिया की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUMBAI : बॉलीवुड सेलेब्स के लव अफेयर्स और शादी की ख़बरें आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है. ऐसे में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को कोई कैसे भूल सकता है. रणबीर- आलिया की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है. यहीं कारण है कि आए दिन ये चर्चा में बने रहते हैं. इनकी शादी का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अब इनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. जी हां बहुत जल्द ही रणबीर और आलिया हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद दीपिका पादुकोण ने कहा है. दीपिका पादुकोण ने गलती से रणबीर और आलिया के इस सीक्रेट की पोल खोल दी. दरअसल दीपिका ने एक इंटरव्‍यू के दौरान इसका खुलासा कर दिया है.

हाल ही में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विजय देवेराकोंडा और कई स्टार्स एक इंटरव्यू में हिस्सा ले रहे थे। इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रेड्डी ने बताया कि उन्हें दीपिका और आलिया बेहद पसंद हैं. लेकिन चूंकि दीपिका की शादी हो गयी है तो अब कुछ नहीं हो सकता . इसी बीच दीपिका ने गलती से कह दिया कि 'और आलिया की शादी होने जा रही है.' इसपर आलिया ने दीपिका को तुरंत टोका कि वह इस बात का ऐलान क्‍यों कर रही हैं. आलिया के रिएक्शन के बाद दीपिका को एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही बोल दिया . इसके बाद दीपिका ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ रिएक्शन जानने के लिए ऐसा कहा था.

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही ये दोनों रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन के जन्‍मदिन पर एक साथ नजर आयें थे . फिलहाल दोनों मनाली में अपनी फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं.