Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे Bird Flu: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच अंडा खाना कितना सेफ? जानिए... एक्सपर्ट की राय
1st Bihar Published by: Updated Sat, 14 May 2022 09:03:36 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्याकांड का मुख्य शूटर नीतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेश राय ने दीपक मेहता की हत्या की सुपारी दी थी। 7 लाख रूपये में नीतीश को हत्या की सुपारी दी गयी थी। अपने साथी रजनीश और अफसर मलिक के साथ मिलकर नीतीश ने दानापुर के नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता की हत्या कर दी थी।
29 मार्च 2022 को नासरीगंज में बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। जिससे उनकी मौत हो गयी थी। घटना का कारण भूमि विवाद निकलकर सामने आया था। दो जगहों पर जमीन का विवाद चल रहा था और यह विवाद उमेश राय और दीपक मेहता के बीच काफी समय से चल रहा था। 29 कट्ठा और 52 कट्ठे के प्लॉट के लिए उमेश राय और दीपक मेहता के बीच लड़ाई चल रहा था।
दीपक को रास्ते से हटाने के लिए उमेश राय ने ही अपने मौसेरे भाई नीतीश को सुपारी दी थी। नीतीश इलाके के कुख्यात अपराधी है। पटना, जहानाबाद, मसौढ़ी समेत कई इलाकों में वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सीसीटीवी फुटेज के धार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि इससे पहले भी दीपक हत्याकांड मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था फिलहाल सभी जेल में हैं।
सबसे पहले पुलिस ने राजू राय को पकड़ा ता जो रवि नामक कुख्यात अपराधी का सहोदर भाई था। इसी ने खुलासा किया था और बताया था कि घटना का कारण क्या था। जिसके बाद पुलिस ने मनोज राय, पिंटु मियां और राज कुमार सहनी उर्फ बालक को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में उपयोग किये गये बाइक को बरामद किया गया था। अब हत्याकांड का शूटर नीतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। नीतीश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।