ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ामुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमासबसे कम उम्र में इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी; तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कॉस्टेबल को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने होमगार्ड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में गंभ

दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कॉस्टेबल को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बेखौफ बदमाशों ने होमगार्ड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अशोक यादव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा NH-28 के पास की है।


घायल होमगार्ड कॉन्स्टेबल की पहचान 48 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है जो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड जवान अशोक यादव अपने सहयोगी के साथ तेघरा जा रहे थे। रुदौली में स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकालने के लिए वे तेघरा से आगे जैसे ही बढ़े बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल अशोक यादव ने बताया कि सिपाही जीतेंन्द्र बदमाशों को पहचानता है। 


होमगार्ड कॉन्स्टेबल अशोक यादव जब एसबीआई ब्रांच से कैश निकालने जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अशोक यादव बेहोश होकर हाइवे पर गिर गड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो होमगार्ड जवान एसबीआई की शाखा से रुपए निकालने जा रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों ने एक जवान को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता