ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, अब तक 3115 लोगों की हो चुकी है मौत

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना का बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। दिल्ली सरकार के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुता

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से कोरोना का बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। दिल्ली सरकार के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1379 नये मामले सामने आए हैं और इसी के साथ दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 1,00,823 तक पहुंच गयी है। 


दिल्ली सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 क मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1379 नये मामले सामने आये हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 48 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 3,115 लोगों की जान जा चुकी है। 


सबसे बड़ी राहत की बात हैं कि अभी-अभी कुल 1,00,823 मामलों में 72,088 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि अभी एक्टिव केसेज की संख्या 25,620 है।यानि की दिल्ली में रिकवरी रेट लगभग 72 फीसदी के आसपास हैं। वहीं कोरोना के मामलों में लगभग तीन फीसदी लोगों की मौत हुई है।  मतलब कि जिस रेट में कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है उतनी तेजी से रिकवरी भी हुई है। 


टैग्स