ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

DIG शिवदीप लांडे ने 12 करोड़ रुपए का पकड़ा हेरोइन, कार्रवाई करने के लिए बने ऑटो ड्राइवर, VIDEO VIRAL

MUMBAI: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे एक बार फिर अपने कार्रवाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. लांडे ने मुंबई में ऑटो ड्राइवर बनकर 12 करोड़ रुपए का ड्रग्स पकड़ा हैं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे एक बार फिर अपने कार्रवाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. लांडे ने मुंबई में ऑटो ड्राइवर बनकर 12 करोड़ रुपए का ड्रग्स पकड़ा हैं. इसको लेकर उनको ऑटो ड्राइवर बनना पड़ा. 

बताया जा रहा है कि लांडे को जानकारी मिली थी 12 करोड़ रुपए का हेरोइन लेकर तस्कर कही पहुंचाने वाले हैं. इस जानकारी के बाद लांडे ने ऑटो ड्राइवर का वेश बनाया और यह बड़ी कार्रवाई मुंबई के बांद्रा में की. इसका वीडियो वायरल हुआ है. लांडे फिलहाल महाराष्ट्र में डेपुटेशन पर आए हुए हैं. वो इस वक्त मुंबई के एंटी नारकोटिक्स सेल के DCP हैं. सोमवार को ही इनका प्रमोशन हुआ है वह डीआईजी बने हैं.

इससे पहले भी रह चुके हैं चर्चा में

लांडे इससे पहले भी अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. पटना में रहने के दौरान लांडे ने डाकबंगला चौराहे पर वेश बदलकर एक यूपी के इंस्पेक्टर को पकड़ा था. इंस्पेक्टर के बारे में उनको कोई गलत सूचना मिली थी. लेकिन इसको लेकर वह विवादों में आ गए थे. क्योंकि वह इंस्पेक्टर विभागीय काम को लेकर अपना काम कर रहे थे. लेकिन गलत काम जानकर लांडे ने उनको पकड़ा था. इसके अलावे वह अपनी छापेमारी को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं.