Hindi News / news / पटना में DIG ने किया कई थानों का औचक निरीक्षण, पाटलिपुत्र थाने का...

पटना में DIG ने किया कई थानों का औचक निरीक्षण, पाटलिपुत्र थाने का मुंशी सस्पेंड, SHO को नोटिस

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 6:39:49 PM

पटना में DIG ने किया कई थानों का औचक निरीक्षण, पाटलिपुत्र थाने का मुंशी सस्पेंड, SHO को नोटिस

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां डीआईजी राजेश कुमार ने शहर के कई थानों का औचक निरीक्षण किया है. इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डीआईजी ने पाटलिपुत्र थाने के मुंशी को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही एसएचओ को नोटिस जारी किया है. डीआईज ने थानों के औचक निरीक्षण के दौरान एंटी क्राइम टीम बनाने और गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पटना के सभी थानेदारों को खुद गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. डीआईजी राजेश कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों के  खिलाफ कारगर अभियान चलाने के लिए पटना की पुलिसिंग में व्यापक बदलाव की जरुरत है. उन्होंने कहा कि पटना के सभी थानों को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा और हरेक सेक्टर का प्रभारी के साथ दो सिपाही नियुक्त रहेंगे.