ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं CM, विजय सिन्हा बोले- सत्ता के लिए नीतीश ने बिहार को गुंडों के हवाले किया

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं लेकिन सरकार अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।राजधानी पटना में अपराधियों ने सरेराह

धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं CM, विजय सिन्हा बोले- सत्ता के लिए नीतीश ने बिहार को गुंडों के हवाले किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं लेकिन सरकार अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।राजधानी पटना में अपराधियों ने सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया,जबकि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लोभ में बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया है।


विजय सिन्हा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सत्ता के लिए बिहार को गुंडों के हवाले कर दिया है और आज उसका नतीजा सामने आ रहा है। बिहार में दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। अपराधी सरेआम लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं, क्या यही जनता राज है। बिहार को गुंडों के हवाले कर मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं। सरकार का शासन और प्रशासन पूरी तरह से मूक बधिर बन गया है। प्रेस और मीडिया पर भी अपराध की खबरों को दबाने के प्रयास किया जा रहा है। 


उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर अब भी इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका गया तो जनता खुद सड़क पर उतर कर शासन में बैठे हुए भ्रष्ट लोगों को खदेड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को बीजेपी सड़क से सदन तक लड़ेगी। बिहार में गुंडाराज स्थापित करने वाले को सत्ता से बाहर करना होगा। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ था। गुस्साए लोगों ने एक अपराधी को पकड़कर उसकी बुलेट को आग के हवाले कर दिया था। गोलीबारी की इस घटना में चार अन्य लोगों भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।