ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

होटल कारोबारी के कार से 49 लाख रुपए बरामद, थाने में नोटों की गिनती जारी

DHANBAD: एक होटल कारोबारी के कार से 49 लाख रुपए बरामद हुआ है. बरामद पैसे की थाने में गिनती जारी है. गिनती में कई पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. बरामद पैसों का बंडल 500-500 रुपए का है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: एक होटल कारोबारी के कार से 49 लाख रुपए बरामद हुआ है. बरामद पैसे की थाने में गिनती जारी है. गिनती में कई पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. बरामद पैसों का बंडल 500-500 रुपए का है. 

देवघर से आ रहे थे धनबाद

बताया जा रहा है कि होटल कारोबारी देवघर से धनबाद आ रहे थे उनके कार में इतने पैसे थे. पुलिस ने जांच के दौरान कार को रोककर चेक किया तो यह  पैसा एक बैग में मिला. पुलिस ने धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र मेंं यह कार्रवाई की है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

देवघर में है होटल 

बताया जा रहा है कि होटल कारोबारी देवघर के रहने वाले हैं. उनका देवघर में ही होटल है. वह पैसा धनबाद क्यों लेकर आ रहे थे इसका जवाब वो नहीं दे सके. बरामद पैसे के बारे में भी होटल कारोबारी कोई जवाब और कागजात नहीं दे पा रहे हैं. पुलिस शक जता रही है कि यह पैसा चुनाव में खर्च करने के लिए लगाया गया है. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की जांच कर रही है. झारखंड में 5 चरणों में चुनाव होने वाला है. पहला  चरण का चुनाव 30 नवंबर को 13 सीटों पर होने वाला है.



टैग्स