ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

DG शोभा अहोतकर पर सियासत तेज, बोले पप्पू यादव... अधिकारी बिगाड़ रहे हैं बिहार सरकार और CM नीतीश की छवि

PATNA: DG शोभा आहोतकर और विकास वैभव के बीच हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस पर जोरदार हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा अधिकारीयों को 30-40 साल से

DG शोभा अहोतकर पर सियासत तेज, बोले पप्पू यादव... अधिकारी बिगाड़ रहे हैं बिहार सरकार और CM नीतीश की छवि
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: DG शोभा आहोतकर और विकास वैभव के बीच हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस पर जोरदार हमला बोला है. पप्पू यादव ने कहा अधिकारीयों को 30-40 साल से बैठा कर रखे हुए हैं, इनसे ज्यादा काबिल अफसर कोई नहीं है क्या? बिहार में सब अधिकारी यहां से भागना चाह रहा है. 


डीजी शोभा आहोतकर महिला है उनके बारे में हम क्या बोलें लेकिन मर्यादा का ख्याल रखना पड़ेगा. विकास वैभव एक अच्छे अधिकारी हैं और उनका सम्मान होना चाहिए. अहंकार से कोई संस्था नहीं चली है. किसी भी कीमत पर चाहे छोटा अफसर हो या बड़ा अफसर चाहे सिपाही हो एसपी उनके साथ परिवार की दृष्टि से रहना चाहिए, अनुशासन सब पर लागू होता है.


कार्रवाई की मांग हम नहीं कर रहे हैं विकास वैभव ने जो आरोप लगाया है, उस पर जांच होनी चाहिए और डीजी को अपने सबोर्डिनेट से माफी मांगनी चाहिए. आप अपने सबोर्डिनेट को अपमानित करके बेहतर संस्था या फिर बेहतर जिला नहीं चला सकते. सबोर्डिनेट से ही आपको काम लेना है. ऊपर से नीचे तक के अधिकारी कर्मचारी सभी लोगों का महत्व होता है. 


साथ ही पप्पू यादव ने कहा डीजी या मुख्यमंत्री अलाउद्दीन के चिराग नहीं है, एमएलए और मुख्यमंत्री दोनों का महत्व है बिना विधायकों को रिस्पेक्ट दिए मुख्यमंत्री नहीं चल सकते. डीजी को माफी मांगनी चाहिए और जिस तरह से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं इससे सरकार की छवि पर असर पड़ेगा ना कि शोभा आहोटकर की छवि पर नहीं पड़ेगा.

टैग्स