ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, सैलून पहुंची पुलिस

DESK : हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर कोविड प्रोटोकाल्स तोड़ने का आरोप लगा है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लन्दन में लॉकडाउन होने के बावजूद सैल

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, सैलून पहुंची पुलिस
First Bihar
3 मिनट

DESK : हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर कोविड प्रोटोकाल्स तोड़ने का आरोप लगा है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लन्दन में लॉकडाउन होने के बावजूद सैलून गईं. यूके में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगा हुआ है. इन्हीं वजहों से पर्सनल केयर सर्विस जैसे सैलून, स्पा बंद हैं. मीडिया के मुताबिक प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने पेट डॉग डियाना के साथ सैलून पहुंची थी. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और सैलून मालिक को मौखिक रिमाइंडर दी. आपको बता दें कि सेलेब्रिटी स्टाइलिश जोश वुड भी वहां मौजूद थे. 


हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया है. प्रोटोकॉल तोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कहा गया कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए था और सारी परमिशन ले ली गई थीं. मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पोक्सपर्सन ने मीडिया से बातचीत में कहा- अधिकारियों ने सैलून के मालिक को कोविड-19 के बारे में सभी नियमों का पालन करने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को लेकर एक मौखिक रिमाइंड दिया. 


वहीं प्रियंका चोपड़ा के रिप्रेंटेटिव ने कहा कि सरकारी मार्गदर्शन के बाद, प्रियंका के बाल फिल्म के लिए कलर किए गए, जिसकी वो अभी लंदन में शूटिंग कर रही हैं. सैलून को प्रोडेक्शन के लिए निजी तौर पर खोला गया था और इसमें शामिल सभी का टेस्ट किया गया था. वहीं DCMS वर्किंग गाइडलाइन और फिल्म प्रोडेक्शन नियम दोनों का पालन किया गया था. जैसा कि आप जानते हैं, यूके में फिल्म और टीवी के प्रोडेक्शन को जारी रखने की अनुमति है. और स्थानों पर शूट करना जारी रख सकते हैं और सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाता है. पुलिस को पेपर वर्क प्रोवाइड किया गया जिससे वे संतुष्ट हैं. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंदन में पति निक जोनस के साथ हैं. वो अपनी आने वाली  फिल्म 'Text For You' की शूटिंग के लिए यहां हैं.