ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

देश में तेजी से बढ़ रहा Omicron, 23 राज्यों में कुल 1525 मामले, कोरोना के 1,22,801 एक्टिव मरीज

DESK : देश में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है. कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रह

देश में तेजी से बढ़ रहा Omicron, 23 राज्यों में कुल 1525 मामले, कोरोना के 1,22,801 एक्टिव मरीज
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है. कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. भारत में ओमिक्रोन के अब तक 1525 के सामने आ चुके हैं.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 284 मरीजों की मौत हुई है और 9,249 ठीक हुए हैं. इस तरह देश में अभी कोरोना के 1,22,801 सक्रिय मरीज हैं. 


कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश के 23 राज्यों में अब तक 1525 केस सामने आ चुका हैं. हालांकि इनमें से 560 मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 460 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. इसके बाद 351 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है. गुजरात में 136 मरीज मिले हैं.


इन दोनों राज्यों के अलावा टॉप पांच राज्यों में तमिलनाडु (117 मामले), गुजरात (136 मामले) और केरल (109 मामले) शामिल हैं. इनके अलावा राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटक में 64, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, अंडमान एवं निकोबार में 2, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं.


देश में तेजी से बढ़ रहा Omicron, 23 राज्यों में कुल 1525 मामले, कोरोना के 1,22,801 एक्टिव मरीज

चिंता करने वाली बात यह है कि ओमिक्रोन के बीच ही डेल्टा वेरिएंट के मरीज भी बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन और डेल्टा के इस डबल अटैक ने कई राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. खासतौर पर महाराष्ट्र और दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

टैग्स