ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पहली दिसंबर से कैशलेस होंगे देशभर के टोल, फास्टैग लगाना होगा अनिवार्य

DELHI : 1 दिसंबर से देश के सभी टोल कैशलेस होने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान कर दिया है। गडकरी ने कहा है कि देशभर के सभी टोल प्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : 1 दिसंबर से देश के सभी टोल कैशलेस होने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान कर दिया है। गडकरी ने कहा है कि देशभर के सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने के लिए नवंबर महीने के आखिरी दिन की डेडलाइन रखी गई है, 1 दिसंबर से सभी टोल कैशलेस हो जाएंगे।

अब कोई भी गाड़ी बिना फास्टैग के टोल पर नहीं कर पाएगी। अगर किसी ने अब तक फास्टैग नहीं खरीदा है तो केंद्र सरकार ने उसके लिए सुनहरा मौका दिया है। 1 दिसंबर के पहले कोई भी व्यक्ति मुफ्त में फास्टैग खरीद सकता है। अब तक फास्टैग लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 150 रुपये लिया जाता है। 

देशभर के टोल प्लाजा को कैशलेस करने के लिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर ली है। एनएचएआई के नेटवर्क में कुल 537 टोल प्लाजा है। इनमें से केवल 17 ही ऐसे होंगे जो 30 नवंबर के बाद फास्टैग से लैस नहीं होंगे बाकी सभी टोल पर फास्टैग सुविधा उपलब्ध होगी और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल की वसूली की जाएगी।