ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चाहिए, NDA की चुनावी जनसभा में चिराग का एलान

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की ताजा चुनावी जनसभा के मंच से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की तर्ज पर दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की है. चिराग ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की ताजा चुनावी जनसभा के मंच से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की तर्ज पर दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की है. चिराग ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया है. सात निश्चय योजना के तहत विकास का काम हो रहा है. इसी तर्ज पर दिल्ली में काम होगा. 

 दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ चुनावी जनसभा के मंच को साझा करते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि राज्य और केंद्र में एक ही दल की सरकार रहने से विकास की रफ्तार तेज होती है. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अलग गठबंधन और केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार होने के बाद हमने विरोधाभास को देखा है. 


 दिल्ली में भी यही बात दोहराई जाती रही. लेकिन अब बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इसी तर्ज पर दिल्ली में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बननी चाहिए. चिराग पासवान ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वह विकास के लिए और गतिरोध खत्म करने के रास्ते को अपनाते हुए एनडीए गठबंधन को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दें. एनआरसी पर देश की जनता को भ्रमित किया जा रहा है. जिनके मन में उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस कानून से किसी की नागरिकता जा नहीं सकती बल्कि देश के बाहर से आने वाले जरूरतमंदों को नागरिकता दी जाएगी. चिराग जदयू प्रत्याशी प्रत्याशी एस सी एल गुप्ता को चुनाव जिताने की अपील की.