ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

दिल्ली शराब नीति केस : मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला आज : जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?

DELHI : दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। विगत 14

दिल्ली शराब नीति केस : मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला आज : जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। विगत 14 मई को कोर्ट ने अपनी सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी।


दरअसल, बीते 30 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी और सीबीआई की तरफ से दर्ज केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट के फैसले को मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जांच एजेंसियों और बचाव पक्ष के वकीलों की दलिल सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया जाएगा। 


मनीष सिसोदिया की तरफ से जमानत याचिका में दी गई दलीलों में कहा गया है कि अभी इस मामले की ईडी और सीबीआई जांच चल रही है। इस मामले में एक मुख्य चार्जशीट और 6 पूरक चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले की अभी भी जांच चल रही है और गिरफ्तारियां हो रही हैं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस पहलू पर भी ध्यान दिया है। ट्रायल शुरू करने की दिशा में काम न के बराबर हुआ है। इस वजह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जमानत दी जानी चाहिए।