ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

दिल्ली शराब घोटाला केस: AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, ED ने लगाए ये आरोप

DELHI: दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आप सासंद संजय सिंह के खिलाई ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को आप सासंद के खिलाफ दिल्ली की

दिल्ली शराब घोटाला केस: AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, ED ने लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आप सासंद संजय सिंह के खिलाई ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को आप सासंद के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 60 पन्नों की चार्जशीट दाखिल किया है।


दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को बीते 5 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद 13 अक्टूबर को ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया था।पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से आगे रिमांड बढ़ाने की अपील नहीं की थी। जिसके बाद कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को 14 दिन यानी 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।


इसके बाद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और ईडी के एक्शन को गलत बताते हुए अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संजय सिंह की याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा लिया था और अगले दिन कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था। दिल्ली की कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि को आगामी 24 नवंबर तक बढ़ा दिया दिया था।


बता दें कि संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।