ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

दिल्ली से पटना लौटते तेजस्वी ने बोला हमला, कहा - ड्रेनेज सिस्टम फेल है, सारे अधिकारी गायब हैं, नीतीश के अफसर विदेश घूम रहे हैं

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे हैं. भारी बारिश से राजधानी में हुए जलजमाव पर बोलते हुए तेजस्वी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

 PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे हैं. भारी बारिश से राजधानी में हुए जलजमाव पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह प्राकृतिक आपदा है लेकिन ऐसी बात नहीं है. यह जलजमाव है. जो इसबार हुआ है. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. पिछली बार भी मैंने सरकार को चेताने का काम किया था. 

नीतीश के अफसर विदेश घूम रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में सारा ड्रैनेज सिस्टम फेल है. नीतीश के सारे अधिकारी गायब हैं. इनके अफसर विदेश में घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीएम का बयान बेहद शर्मनाक है. वो कहते हैं कि ये एक प्राकृतिक आपदा है. लेकिन ये सिस्टम फेल होने का नतीजा है. जिन अधिकारियों की जवाबदेही है वो सभी भागे हुए हैं. 


कमिश्नर और नगर आयुक्त सन्यास लेकर भाग गए हैं
तेजस्वी ने सीएम नीतीश के साथ-साथ उनके अफसरों पर भी करारा हमला बोला. उन्होंने पूछा कि कहां हैं पटना कमिश्नर और नगर आयुक्त, दोनों पहले से ही सन्यास लेकर भागे हुए हैं. पूरा सिस्टम फेल हो गया है. 


डबल इंजन की सरकार कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रही है
तेजस्वी ने बीजेपी और जेडीयू नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रही है. जनता की कोई सुनने वाला नहीं है. बिहार में काम नहीं हो रहा है. हर तरफ लूट मची है.


हम चेहरा चमकाने वाले लोग नहीं है
हम चेहरा चमकाने वाले लोग नहीं है. आरजेडी ने पूरी गंभीरता से लोगों को मदद की है. हर साल ये जलजमाव होता है लेकिन सरकार सतर्क नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी सरकार को चेताया था लेकिन सरकार शायद नींद में है.