ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली मेट्रो में लड़की के सामने युवक ने की अश्लील हरकत, फोटो खींचकर पीड़िता ने की पुलिस कंप्लेन

DELHI: दिल्ली मेट्रो में एक युवक ने लड़की के सामने अश्लील हरकत की है. ये वाकया येलो लाइन पर उस वक्त हुआ जब लड़की दिल्ली से गुड़गांव मेट्रो से जा रही थी. मेट्रो में सफर कर रही

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: दिल्ली मेट्रो में एक युवक ने लड़की के सामने अश्लील हरकत की है. ये वाकया येलो लाइन पर उस वक्त हुआ जब लड़की दिल्ली से गुड़गांव मेट्रो से जा रही थी. मेट्रो में सफर कर रही लड़की के सामने खड़ा होकर एक युवक अश्लील हरकतें करने लगा. लड़की के सामने खड़े युवक ने अपने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील एक्टिविटी करने लगा.


लड़की ने बताया कि शाम को वह ऑफिस से घर लौट रही थी तब वो मेट्रो के सातवें कोच के आखिर में लगी टू सीटर वाली सीट पर बैठी थी. वहीं सामने गेट के पास एक लड़का खड़ा था, जो लगातार उसकी तरफ देख रहा था. लड़का पीछे मुड़ा और फिर लड़की के सामने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील हरकतें करने लगा. आरोपी ने सामने की तरफ अपना बैग लटका लिया था जिससे किसी को उसकी यह हरकत नजर ना आए. 


युवक को अश्लील हरकत करता देख लड़की घबरा गई और उस वक्त किसी से ये बात नहीं बता पाई. लेकिन लड़की ने दिलेरी दिखाते हुए आरोपी युवक की फोटो खींच ली. काफी देर तक अश्लील हरकते करने के बाद आरोपी मेट्रो के दरवाजे की तरफ मुड़कर खड़ा हो गया और फिर दूसरे कोच में चला गया. बाद में पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि पुलिस पहले एफआईआर दर्ज करने से आनाकानी करती रही लेकिन महिला हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद पुलिस हरकत में आई और यौन उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कर लिया.

टैग्स