ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

दिल्ली में हार के बाद लालू से मिले तेजस्वी यादव, पार्टी की रणनीतियों पर की बातचीत

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी अपने पिता से मुलाकात करने रांची पहुंचे हैं. इस साल बिहार में भी चुनाव होने वाला है. इसको  लेकर लालू यादव के साथ काफी देर तक बातचीत हुई है. 


राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है. मेडिकल बुलेटिन में लालू के हेल्थ को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट सामने नहीं आ रही हैं. तेजस्वी ने लालू से रिम्स के  पेइंग वार्ड में मुलाकात की है. इससे पहले राबड़ी देवी और मीसा भारती भी लालू से मुलाकात करने रांची पहुंची थीं. जहां उन्होंने झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी. 


दिल्ली विधानसभा चुनाव में जार के बाद तेजस्वी और लालू की यह पहली मुलाकात हुई है. दिल्ली चुनाव में राजद 4 सीटों पर कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव में उत्तरी थी. राजद उम्मीदवारों ने किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की. हार के बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि "दिल्ली की जनता ने विकास, सद्भाव, मोहब्बत और सोहबत वाला जनादेश दिया है. BJP ने ज़हर और नफरत का जो विषैला कैंपेन किया था उसका परिणाम सामने है. बताइए ब्राह्मण वर्ण का आदमी वैश्य वर्ण के आदमी के मंदिर जाने पर उन्हें अशुद्ध और अपवित्र बता रहा था.आतंकवादी और पाकिस्तानी बता रहे थे."