ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दिल्ली में 5 आतंकी गिरफ्तार, नार्को टेरेरिज्म का है आरोप

DELHI : दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह सभी आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे लेकिन दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से इसे नाकाम कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस

दिल्ली में 5 आतंकी गिरफ्तार, नार्को टेरेरिज्म का है आरोप
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह सभी आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे लेकिन दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से इसे नाकाम कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं.


इन सभी आतंकियों को नारको टेररिज्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो आतंकी पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शकरपुर इलाके में कुछ संदिग्ध पाए गए हैं जिसके बाद स्पेशल सेल के नेतृत्व में उनकी घेराबंदी की गई. पांच आतंकियों को पूरे ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक उनके लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इनका किसी आतंकी संगठन से कनेक्शन रहा है.


पुलिस को इन आतंकियों के पास से कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं. पुलिस इन दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. इन आतंकियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा होने की उम्मीद है कि आखिर दिल्ली में आने का इनका मकसद क्या था.