ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन : दिल्ली के लिए निकले राजस्थान के किसान, 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी

DELHI : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. किसान आज 18वें दिन भी जहां तहां डटे हुए हैं, और अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान कर रहे ह

किसान आंदोलन : दिल्ली के लिए निकले राजस्थान के किसान, 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी
First Bihar
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. किसान आज 18वें दिन भी जहां तहां डटे हुए हैं, और अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज राजस्थान के किसानों ने भी आंदोलन में शामिल होने का ऐलान कर दिया है. किसानों का कहना है कि वो जयपुर-दिल्ली हाईवे को आज ब्लॉक करेंगे. 


वहीं आंदोलन कर रहे किसानों ने केंद्र सरकार को 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है. जयपुर से किसानों के कूच करने की खबर से हरियाणा पुलिस सक्रीय हो गई है. पुलिस ने भिवाड़ी और रेवाड़ी ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया है और वहां धारा-144 लगाई गई है.


वहीं आपको बता दें कि 12 दिनों से बंद पड़े दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर को अब खोल दिया गया है. किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के बाद बॉर्डर खोलने पर सहमति बनीं.