ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

शाहीनबाग पर वार्ता की कोशिश विफल, दिल्ली हिंसा पर कोर्ट ने दखल देने से इनकार किया

DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग में लगातार चल रहा धरना प्रदर्शन क्या अब खत्म हो जाएगा। शाहीन बाग के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग में लगातार चल रहा धरना प्रदर्शन क्या अब खत्म हो जाएगा। शाहीन बाग के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने अपने वार्ताकारों की रिपोर्ट पर आगे फैसला लेने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा का मामला भी उठा है. लेकिन कोर्ट ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा है कि हालात दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इस मामले को वह विस्तृत नहीं बनाना चाहते। 

दिल्ली में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट देख रहा है लिहाजा इस मामले पर र्तक नहीं देना चाहता. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि दिल्ली पुलिस लगातार हिंसा पर काबू पाने की कोशिश कर रही है ऐसे में कोई भी टिप्पणी पुलिस का मनोबल गिरा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान यह बात साफ हो गई है कि कोर्ट की तरफ से दिन वार्ताकारों को पहल के लिए भेजा गया था उसका कोई नतीजा नहीं निकला है वार्ताकारों को सफलता नहीं मिली है, कोर्ट में सुनवाई जारी है.