ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

दिल्ली हिंसा को लेकर याचिका पर CJI बौवड़े बोले.. ऐसे मामलों से दबाव महसूस होता है, बुधवार को होगी सुनवाई

DELHI : दिल्ली हिंसा का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हिंसा के लिए भड़काऊ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनहित याचिका द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली हिंसा का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हिंसा के लिए भड़काऊ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका को लेकर सीजेआई एस ए बोवडे ने अप्रत्याशित टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ने कहा है कि इस तरह का दबाव को कोर्ट नहीं संभाल सकता। सीजेआई ने कहा है कि हम यह नहीं कह रहे कि लोगों को मरना चाहिए। लोगों को यह उम्मीद होती है कि अदालत दंगा रोक सकती है लेकिन इस तरह के मामलों से दबाव महसूस होता है।

हालांकि कोर्ट इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा सीबीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हिंसा के लिए कोर्ट जिम्मेदार नहीं है और लोगों को यह समझना होगा कि ऐसे मामले घटनाओं के बाद अदालत पहुंचते हैं. कोर्ट इसे रोक नहीं सकता. हम शांति की अपील करते हैं लेकिन हमारी शक्तियों की भी सीमाएं हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता हर्ष मंदर ने बीजेपी की तरफ से भड़काऊ बयानबाजी करने वाले कपिल मिश्रा अनुराग ठाकुर परवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हर्ष बंदर ने ही इन तीनों नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर हाईकोर्ट 23 अप्रैल को सुनवाई करने वाला है. हाईकोर्ट में लंबी तारीख पढ़ने के बाद याचिकाकर्ता ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.