ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवामोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां?

दिल्ली दौरा अधूरा छोड़ रिजल्ट से पहले पटना लौटे नीतीश, आज ही PM मोदी से हुई थी मुलाकात

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली दौरे पर थे लेकिन बीच में ही छोड़कर वो पटना लौट आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की देर शाम दिल्ली से पटना लौटे। जिसके बाद राजनीतिक गल

दिल्ली दौरा अधूरा छोड़ रिजल्ट से पहले पटना लौटे नीतीश, आज ही PM मोदी से हुई थी मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली दौरे पर थे लेकिन बीच में ही छोड़कर वो पटना लौट आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की देर शाम दिल्ली से पटना लौटे। जिसके बाद राजनीतिक गलियारें में इसे लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को दिल्ली दौरे को छोड़कर पटना लौटना पड़ गया। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे लेकिन  प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वो पटना लौट आए हैं। दिल्ली दौरे को बीच में छोड़कर सीएम नीतीश के पटना लौटने की चर्चा अब होने लगी है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात दिल्ली में हुई। इस दौरान चार जून को आने वाले परिणाम को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई।


बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी है। ऐसे में इन सीटों के रिजल्ट को लेकर उनके बीच बातचीत हुई। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से यह सवाल किया कि एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही है। इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि- बनेगी जरूर बनेगी।


आपको बताते चलें कि एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 30-35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे में जदयू को कुछ सीटों के नुकसान का भी अनुमान है, लेकिन उसके बावजूद उसका प्रदर्शन शानदार रहने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को एक बार फिर बड़ी हार झेलनी पड़ सकती है। महागठबंधन को इस बार 10-5 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

टैग्स