ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

दिल्ली कैपिटल्स ने कर दिया एलान, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ये संभालेंगे टीम की कमान

DESK: IPL के 16वें सीजन की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। सभी टीमों के स्क्वॉड्स भी फाइनल हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इस आईपीएल (IPL) सीजन से चोटिल होने की वजह से बाहर भी हैं। उनमें एक नाम दिल्ली कैपि

दिल्ली कैपिटल्स ने कर दिया एलान, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ये संभालेंगे टीम की कमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK: IPL के 16वें सीजन की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है। सभी टीमों के स्क्वॉड्स भी फाइनल हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इस आईपीएल (IPL) सीजन से चोटिल होने की वजह से बाहर भी हैं। उनमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के कप्तान ऋषभ पंत का भी है। ऋषभ पंत अभी एक्सीडेंट से उबार रहे हैं इस वजह से वो इस आईपीएल सीजन में नजर नहीं आएंगे। उनकी गैर मौजूदगी में अब दिल्ली कैपिटल्स ने IPL  के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। IPL के इस सीजन में पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच होने वाला है। जो कि अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है।


दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत साल के शुरूआत में ही कार एक्सिडेंट में घायल हो गए। जिसके कारण पंत अब लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। वहीं पंत के गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नए कप्तान का चुनाव करना चुनौती पूर्ण काम था। जिसे लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) को थमा दी है। वहीं टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को बनाया गया है। 

बता दें कि, गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि, 'जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आज टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान घोषित किया है। आपको बता दें, वार्नर पहले सनराइज़र्स हैदराबाद का हिस्सा थे और कई सीजन तक SRH की कप्तानी भी उनके हाथ में थी। अब वॉर्नर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। 


आपको बता दें, पंत वर्तमान में रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं। इस बीच, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेट निदेशक भी घोषित किया है। गांगुली इससे पहले भी 2019 सीजन के दौरान मेंटर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं।' 


वहीं दिल्ली के कप्तान बनाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा कि, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन कप्तान रहें हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को उनकी कमी खलेगी। उनकी गैरमौजुदगी में प्रबंधकों ने टीम की जिम्मेदारी मुझे दी है। मैं प्रबंधकों द्वारा जो विश्वास दिखाया गया है, उसके लिए शुक्रगुजार हूं।