ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग, NMC में शिकायत के बाद जांच के निर्देश

DARBHANGA : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ कथित रैगिंग की शिकायत नेशनल मेडिकल कमिशन को मिली है. सूत्रों के मुताबिक कंप्लेन मिलने के बाद एनएमसी न

दरभंगा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग, NMC में शिकायत के बाद जांच के निर्देश
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ कथित रैगिंग की शिकायत नेशनल मेडिकल कमिशन को मिली है. सूत्रों के मुताबिक कंप्लेन मिलने के बाद एनएमसी ने मामला दर्ज करते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य केएन मिश्रा को मामले की जांच करने का तत्काल निर्देश दिया है. जांच रिपोर्ट एनएमसी को जल्द भेजने का भी निर्देश दिया गया है.


आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर के कुछ स्टूडेंट्स ने एनएमसी से शिकायत की थी कि उन लोगों के साथ रैगिंग की जा रही है. उनकी शिकायत पर नेशनल मेडिकल कमीशन हरकत में आया और इसके बाद एक केस दर्ज किया गया. कंप्लेन दर्ज करने के बाद छात्रों का नाम गुप्त रखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को इस मामले में जांच करने का निर्देश दिया गया है.


एनएमसी को जैसे ही इस मामले में कंप्लेन मिली हुआ तुरंत एक्शन में आई और कार्यालय कक्ष में शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की आपात बैठक बुलाई गई. एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. बीएस प्रसाद टीवी एवं स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. को पी गिरी, मेडिसिन विभाग के प्राध्यापक डॉ. आरके दास स्वामी के हेड और फिजियोलॉजी की हेड ज्योति शीला कुमारी इस समिति की बैठक में शामिल हुई. इसके अलावे 12 केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ एसके सिंह पैथोलॉजी के प्राध्यापक डॉ पूनम कुमारी, ईस्ट हॉस्टल के वार्डन डॉ कार्तिकेय प्रसाद, 10 बीएचके असिस्टेंट वार्डन डॉ कुणाल शंकर भी बैठक में शामिल हुए. सब ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि जिन छात्रों के साथ रैगिंग की गई है उनकी पहचान को गुप्त रखा गया है. अगर रैगिंग का मामला और शिकायत सही पाई जाती है तो दोषी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.