1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Dec 09, 2020, 12:01:24 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. अपराधियों ने सोना कारोबारी के यहां बड़ी लूट को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी को गोली मार दी है. जिस कारोबारी के यहां अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वह दरभंगा के सबसे बड़े कारोबारी हैं.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक साथ कई अपराधी सोना कारोबारी के दुकान में पहुंचे और सोना का लूटपाट करने लगे. इस दौरान अपराधियों ने 25-30 राउंड फायरिंग की है. इस घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. थाने के 500 मीटर की दूरी पर घटनाा को अंजाम दिया है.
अब तक जो जानकारी कारोबारी ने दी है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि दुकान से 5 करोड़ के सोने के आभूषण की लूट हुई है. इस दौरान अपराधी दुकान में घुसे बैग में डालकर आभूषण लेकर भाग गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधी दिख रहे है कि सोना का बैग लेकर भाग रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दुकान में पहुंची हुई है. एसएसपी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं.