ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

दरभंगा: DMCH के कर्मचारी से 3.50 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम

DARBHANGA: लॉकडाउन में अपराधियों का हौसला बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है जहां दिनद

दरभंगा: DMCH के कर्मचारी से 3.50 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: लॉकडाउन में अपराधियों का हौसला बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है जहां दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट हुई। 


दरभंगा: DMCH के कर्मचारी से 3.50 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम


दरभंगा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी कमलदेव नारायण से अपराधियों ने कॉलेज परिसर में ही कैश लूट की घटना को अंजाम दिया। अपने निजी काम के लिए कमलदेव ने बैंक से पैसे निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वे कार्यालय के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने कॉलेज परिसर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


दरभंगा: DMCH के कर्मचारी से 3.50 लाख की लूट, अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम


डीएमसीएच में सेवानिवृत होने के बाद कमलदेव संविदा पर काम कर रहे थे। अपने निजी काम के लिए डीएमसीएच कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से साढ़े तीन लाख की निकासी की थी। पैसे निकालने के बाद बाइक से अपने कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय के पास पहुंचने पर वे अपनी बाइक स्टैंड में लगाने लगे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दोनों अपराधी नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता