1st Bihar Published by: Updated May 14, 2020, 8:20:35 AM
- फ़ोटो
PATNA : पैसे की लालच में एक दामाद ने अपने ही सास की हत्या का प्लान बना लिया. प्लान के मुताबिक वह अपनी सास को मिलने के लिए बुलाया और फिर गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.
मामला पटना के मोकामा का है. महिला के परिजनों की तरफ से दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि कचरा गली का रहने वाला राजू पासवान की पत्नी राखी देवी और उसके दामाद के बीच पैसे लेनदेन का मामला था. दामाद अमित कुमार अकेला लखीसराय के पिपरिया का रहने वाला है. वह आर्केस्ट्रा में काम करता है और पिछले ही साल राखी की बेटी के साथ प्रेम विवाह की थी.
राखी का दामाद अकाउंट में रखे पैसे को अपनी पत्नी के नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहता था. लेकिन उसमें सफल होता नहीं देख इंश्योंरेंस के लिए सास की हत्या की साजिश रच ली. प्लान के तरह बुधवार को मिलने के लिए भारत वैगन कंपनी के गेट के पास बुलाया औऱ गोली मार दी. साथ में महिला का बेटा भी था, उस पर भी गोलीबारी की गई पर वह बाल-बाल बच गया. महिला के कमर में लगी और वह जमीन पर गिर गई. इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए. बेटा भागते भागते घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसकी हालत स्थिर है.