ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

टैंक की सफाई के दौरान केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जहरीली गैस में दम घुटने से पांच लोगों की मौत

DESK: बड़ी खबर गुजरात के कच्छ से आ रही है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। केमिकल टैंक की सफाई के दौरान फैक्ट्री के सुपरवाइजर समेत पांच लोगों की जहरीली गैस में दम

टैंक की सफाई के दौरान केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जहरीली गैस में दम घुटने से पांच लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर गुजरात के कच्छ से आ रही है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। केमिकल टैंक की सफाई के दौरान फैक्ट्री के सुपरवाइजर समेत पांच लोगों की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


कांडला के इमामी एग्रो प्लांट के अधिकारियों की मानें तो पांच में से चार मृतक प्रवासी मजदूर थे जबकि एक पाटन जिले का रहने वाला था। हर दिन की तरह बुधवार को भी फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान केमिकल टैंक की सफाई कराई जा रही थी। टैंक की सफाई के दौरान सुपरवाइजर समेत पांच मजदूरों की जान चली गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम के अलावे कंपनी के अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।