ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

दलाई लामा आज पहुंचेंगे बोध गया, कोरोना के खतरे के बीच जुटने लगे बौद्ध श्रद्धालु

GAYA : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आज यानी गुरुवार को बोधगया आ रहे हैं। बौद्ध धर्म गुरु के प्रवास के दौरान देश-विदेश के करीब 50 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु जुटेगें। वहीं, दूसरी तर

दलाई लामा आज पहुंचेंगे बोध गया, कोरोना के खतरे के बीच जुटने लगे बौद्ध श्रद्धालु
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आज यानी गुरुवार को बोधगया आ रहे हैं। बौद्ध धर्म गुरु के प्रवास के दौरान देश-विदेश के करीब 50 हजार से ज्यादा बौद्ध श्रद्धालु जुटेगें। वहीं, दूसरी तरफ चीन में कोरोना से स्थिति भयावह हो चुकी है। दलाई लामा आज से लेकर एक महीने तक बिहार में ही रहेंगे। बौद्ध श्रद्धालुओं के जुटान को लेकर एयरपोर्ट पर भी एहतियात बरती जा रही है। 



दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया टूरिज्म के लिए बेहद खास माना जा रहा। उनके आने से एक बार फिर शहर श्रद्धालुओं से गुलजार हो जाएगा। बीते तीन सालों से कोविड और लॉकडाउन के कारण टूरिज्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि इस बार भी कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं को  कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। 



गया के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने बताया है कि देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालुओं का बोधगया में जुटान हो रहा है। विदेशी श्रद्धालु हवाई मार्ग के माध्यम से बोधगया पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी कोरोना जांच एयरपोर्ट पर ही की जा रही है। रैपिड एंटीजन से कोरोना की जांच की जाती है। वहीं, इसके बाद एहतियात के तहत थर्मल स्क्रीनिंग का भी प्रयोग किया जाता है। अगर किसी विदेशी को फीवर रहा तो उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट कराई जाती है। हालांकि हालिया महीनों में आरटीपीसीआर जांच की जरूरत नहीं पड़ी है। 

टैग्स