ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

Patna Crime News: सड़क किनारे खड़ी कार से भाई-बहन के शव बरामद, ट्यूशन के लिए निकले थे मासूम

Patna Crime News: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में खड़ी एक कार से दो मासूम भाई-बहन के शव बरामद हुए हैं।

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-12 में खड़ी एक कार से दो मासूम भाई-बहन के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी और 5 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही परिवार से हैं और घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने गए थे, जिसके बाद से लापता थे। घटना शुक्रवार रात की है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार कई घंटों से सड़क किनारे खड़ी थी और उससे दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पाटलिपुत्र थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब कार का दरवाजा खोला गया, तो उसमें दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।


लक्ष्मी और दीपक इंद्रपुरी के ही निवासी थे। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके माता-पिता और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पड़ोसी भी इस घटना से सदमे में हैं और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। एसपी (मध्य) दीक्षा कुमारी ने मीडिया को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है चाहे वह हत्या का मामला हो, लापरवाही से मौत, या फिर बच्चों का किसी तरह कार में फंस जाना।


पुलिस कार मालिक की पहचान करने में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चे कार में कैसे पहुंचे, और घटना किस समय की है। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि यह हत्या है तो दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सहायता दी जाए।