ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'Bihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्टबिहार में 13 जुलाई से शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, ₹2100 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड और राजगीर-वाल्मीकिनगर की सैरभरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'

दल नहीं दलदल है LJP (R)! हाजीपुर से भाभी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले केंद्रीय मंत्री पारस ... चिराग बताएं किस पार्टी से मिलेगा टिकट

PATNA : हम बिहार में एक मात्र पुराने सहयोगी दल हैं भाजपा के,आजकल कुछ नए - नए लोग आ रहे हैं। लेकिन, उनका भरोसा नहीं कबतक साथ है और कब चले जाएंगे और हमलोग शुरू से ही साथ रहें ह

दल नहीं दलदल है LJP (R)! हाजीपुर से भाभी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले केंद्रीय मंत्री पारस ... चिराग बताएं किस पार्टी से मिलेगा टिकट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हम बिहार में एक मात्र पुराने सहयोगी दल हैं भाजपा के,आजकल कुछ नए - नए लोग आ रहे हैं। लेकिन, उनका भरोसा नहीं कबतक साथ है और कब चले जाएंगे  और हमलोग शुरू से ही साथ रहें है और आगे भी रहेंगे। चिराग पासवान ने कहा है कि वो जमुई से चुनाव लड़ेंगे और अपनी माता जी को हाजीपुर से चुनाव लड़ाएंगे तो उस बात को छोड़िए पहले यह बताइए कि- किस दल से लड़ेंगे, कौन सा दल? दल का नाम बताइए? पूछिए उनसे कौन सा दल है ? वो दल है कि दलदल हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कही है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पार्टी के तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने एक बार फिर उनसे चिराग पासवान से जुड़ा सवाल पूछा तो पहले तो वो गुस्से में दिखे उसके बाद सवाल का जवाब देते हुए कहा कि-चिराग पासवान से पहले पूछिए की उसके पास दल है या दलदल है। पहले वो खुद बताए कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेगा उसके बाद फिर कुछ बोले। 



वहीं, खुद के एनडीए में सीट मिलने से जुड़े सवालों को लेकर पारस ने कहा कि- हमारी पार्टी शुरू से ही भाजपा के साथ रही है और आज भी उनके साथ है बीच में कई लोग आए और चले भी गए ,कुछ नए लोग अभी भी आ रहे हैं लेकिन उनकी गारंटी नहीं है कि वो कबतक साथ रहेंगे और कबतक नहीं। हमारी पार्टी साथ है और आगे भी रहेगी। इसलिए हम एक बात साफ़ कर देना चाहते हैं कि हम इस बार भी अपने सिटिंग सीट यानी की पांच सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले सीट बंटवारें को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी जीतन राम मांझी ने कहा कि - एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एजेंसी के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है कि कौन कहां से खड़ा होगा तो सीट जीतेगा। उसके बाद ही पूरे मामले में शीर्ष नेता बैठकर इस पर निर्णय लेंगे। हम लोग सीट के पीछे नहीं पड़े हुए है सब लोग चुनाव में लगे हुए हैं और हमें चुनाव में जीत हासिल करना है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता