ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

डाक विभाग आप तक पहुंचा रही है शाही लीची और जर्दालू आम, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

PATNA: गर्मी के मौसम का इंतजार शायद लोगों को सिर्फ और सिर्फ आम और शाही लीची के लिए ही होता है. पर इस बार कोरोना की मार ने लोगों का इंतजार काफी बढ़ा दिया है. पर आप चिंतित न हों. शाही लीची

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: गर्मी के मौसम का इंतजार शायद लोगों को सिर्फ और सिर्फ आम और शाही लीची  के लिए ही होता है. पर इस बार कोरोना की मार ने लोगों का इंतजार काफी बढ़ा दिया है. पर आप चिंतित न हों.  शाही लीची और आम के शौकिनों के लिए इस बार बिहार सरकार और डाक विभाग ने मिलकर होम डिलीवरी की सेवा शुरू की है.

बिहार सरकार और डाक विभाग ने मिल कर ये मुहीम चलाई है, ताकि इस सीजन में लोगों को आम और लीची  के स्वाद से वंचित न रहना पड़े. यदि आप भी भागलपुर का फेमस जर्दालू आम या मुजफ्फरपुर की लीची  मंगवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए http:// horticulture.bihar.gov.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. फ़िलहाल ये सुविधा केवल पटना के लोगों के लिए शुरू की गई है. जब से ये सुविधा शुरू की गई है तब से अबतक करीब 8 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई है. 

बिहार बागवानी विकास के द्वारा डाक घर में लीची और आम को उपलब्ध करवाया जायेगा.आप में से बहुत से लोगों को इस की गुणवता को ले कर चिंता होगी या फिर आप सोच रहे होंगे कि कहीं आप को ख़राब आम और लीची ना थमा दिया जाये. तो आप इसकी चिंता न करें, आपको यहां कोई समझौता नहीं करनी पड़ेगी. हांलाकि, लीची को पकने में 2 या 3 दिन की देरी हो सकती है, इसलिए थोडा इंतज़ार करना पड़ सकता है. वहीं भागलपुर के जर्दालू आम की डिलीवरी 8 जून से शुरू की जाएगी.