ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR NEWS : दाह-संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से हुआ हादसा

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर

BIHAR NEWS :  दाह-संस्कार से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर आए दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां चपेट में आने एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार बेतिया के भोगड़ी बाजार के पास एक महिला की जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो कर अपने घर लौट रही थी। मृतक महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान जुगाड़ गाड़ी के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। पूरी घटना बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगड़ी बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि मृतका के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी राधिका देवी के साथ ससुराल जैतापुर अपनी सास के दाह-संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोगड़ी बाजार के निकट उलटी दिशा से आ रही जुगाड़ गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद झाझामेल (जुगाड़ गाड़ी) चालक मौके से फरार हो गया। 


इधर, घटना को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान गोपालपुर थानाक्षेत्र के दुखीछापर गांव के रामजी दास की पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही मृतका के परिजनों की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।