ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

D.EI.Ed. एडमिशन को लेकर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में हो रहा भेदभाव, बोले VIP नेता... भ्रम की स्थिति बना बच्चों की बढ़ा रहे मुश्किलें

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने डी.एल.एड. नामांकन में सरकारी और निजी संस्थानों में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में ज

D.EI.Ed. एडमिशन को लेकर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में हो रहा भेदभाव, बोले VIP नेता...  भ्रम की स्थिति बना बच्चों की बढ़ा रहे मुश्किलें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने डी.एल.एड. नामांकन में सरकारी और निजी संस्थानों में भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में जहां नामांकन जारी है वहीं निजी कॉलेजों में प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। 


वहीं, इसको लेकर देव ज्योति ने साफ तौर पर कहा कि बी.एस.ई.बी.पटना ने डी.एल.एड. सरकारी और निजी महाविद्यालयों के साथ भेदभाव कर रही है। जब दोनों संस्थाओं के लिए एक Combined Entrance Test कराया, एक साथ परीक्षाफल घोषित किया गया तो फिर एक साथ काउंसलिंग क्यों नहीं कराया जा रहा है। जहां एक तरफ सरकारी संस्था में नामांकन जारी है दूसरी तरफ प्राइवेट संस्था में इसको लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। 


इसके आगे देव ज्योति ने कहा कि बी.एस.ई.बी. ने भेदभाव करते हुए सरकारी डी.एल.एड. संस्थानों में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और स्पॉट नामांकन कर रही है। जबकि निजी महावि‌द्यालयों को अभी तक काउंसलिंग का मौका भी नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का कहना है कि इससे डी.एल.एड. सत्र 2024-26 लेट तो हो ही रहा है और निजी डी.एल.एड. महावि‌द्यालयों और प्रशिक्षुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार से खासकर विभाग से स्थिति को साफ करने की अपील की।