ब्रेकिंग
पटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्यापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्या

साइकिल चलाते हुए पटना से दिल्‍ली जाएंगे SSB जवान, राज्‍यपाल फागू चौहान ने दिखाई हरी झंडी

PATNA: पटना से दिल्ली तक की यात्रा साइकिल चलाकर एसएसबी जवान तय करेंगे। साइकिल रैली में 20 जवान शामिल हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। आजाद

साइकिल चलाते हुए पटना से दिल्‍ली जाएंगे SSB जवान, राज्‍यपाल फागू चौहान ने दिखाई हरी झंडी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से दिल्ली तक की यात्रा साइकिल चलाकर एसएसबी जवान तय करेंगे। साइकिल रैली में 20 जवान शामिल हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को आज दिल्ली के लिए रवाना किया गया।


एसएसबी का दल 01 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगा और 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। पटना में साइकिल रैली को रवाना करने के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना की। 


राज्यपाल फागू चौहान ने बताया कि SSB के प्रयास से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। एसएसबी के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेहतर काम कर रहे हैं। इसके अलावे नक्सल विरोधी अभियान में इनकी भूमिका सराहनीय है। इस मौके पर एसएसबी के महानिदेशक राजेश चंद्रा ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर राजेश चंद्रा ने सशस्त्र सीमा बल की उपलब्धियों पर  प्रकाश डाला।


एसएसबी के उप कमांडेंट बरुण कुमार ने बताया कि सहायक कमांडेंट पवनदीप सिंह के नेतृत्व में पटना से दिल्ली के लिए साइकिल रैली निकाली गयी। आगे जाकर मुजफ्फरपुर में तेजपुर, गुवाहाटी और सिलीगुड़ी से आ रहे दल से यह जुड़ जाएगा। बाद में करीब 1250 किलोमीटर की यात्रा तय कर 150 जवान स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए दिल्ली पहुचेंगे। 


साइकिल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के साथ ही लोगों में स्वतंत्रता के प्रति जागरुकता और गर्व के उन पलों को याद करना है। जिनसे भारत को आजादी मिली थी।


इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, एसएसबी के महानिरीक्षक सीमांत पटना पंकज कुमार दाराद, उप महानिरीक्षक सुधीर वर्मा के साथ ही कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना की। 

साइकिल चलाते हुए पटना से दिल्‍ली जाएंगे SSB जवान, राज्‍यपाल फागू चौहान ने दिखाई हरी झंडी

साइकिल चलाते हुए पटना से दिल्‍ली जाएंगे SSB जवान, राज्‍यपाल फागू चौहान ने दिखाई हरी झंडी

साइकिल चलाते हुए पटना से दिल्‍ली जाएंगे SSB जवान, राज्‍यपाल फागू चौहान ने दिखाई हरी झंडी

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता