ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

CSP संचालक पर दिन दहाड़े फायरिंग, हज़ारों रूपये और लैपटॉप ले भागे बदमाश

MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों मनोबल बढ़ गया है, जिसका अंदाज़ा आप मधेपुरा में सीएसपी संचालक पर दिन दहाड़े गोलीबारी और लूट से लगा सकते हैं. बाइक से आये अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर

CSP संचालक पर दिन दहाड़े फायरिंग, हज़ारों रूपये और लैपटॉप ले भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों मनोबल बढ़ गया है, जिसका अंदाज़ा आप मधेपुरा में सीएसपी संचालक पर दिन दहाड़े गोलीबारी और लूट से लगा सकते हैं. बाइक से आये अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर जानलेवा हमला करने के बाद बाईस हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य उपकरण लूटकर ले भागे. वहीं, घायल सीएसपी संचालक को इलाज़ के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.



घटना मधेपुरा की है, जहां घैलाढ़ थाना क्षेत्र के बनचोल्हा की है, जहां सीएसपी केंद्र चल रहा था. संचालक ज्ञान प्रकाश केंद्र पर मौजूद थे, जहां अपराधी आकर अचानक गोलीबारी करने लगे. अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली उनके काउंटर में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके कान को चीरते हुए निकल गयी. सीएसपी संचालक ज्ञान प्रकाश जख्मी हो गये. उन्हें आनन-फानन में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इलाज़ के दौरान ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को अपना आवेदन भी दिया है. 



 घायल सीएसपी संचालक ने अपने आवेदन में 6 लोगों को नामजद किया है और बताया कि ये लोग पहले भी उनके साथ ऐसी ही घटना को अंजाम दे चुके हैं. मामले को लेकर मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए अपराधियों की पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

टैग्स