ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

CRPF के काफिले पर हमला, बिहार का लाल शहीद; तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

DESK: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जीरीबाम इलाके में घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के एक

CRPF के काफिले पर हमला, बिहार का लाल शहीद; तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जीरीबाम इलाके में घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के एक जवान शहीद हो गए हैं जबकि पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। 


दरअसल, सीआरपीएफ की 20वीं बटालियन और जिला पुलिस की टीम संयुक्त ऑपरेशन चला रही थी। इसी बीच घात लगाए बदमाशों ने हमला बोल दिया। फायरिंग में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 13 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना के बाद संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था।


हमले में शहीद हुए जवान की पहचान बिहार के रहने वाले 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में जिरीबाम थाने में तैनात दारोगा सहित तीन जवान शामिल हैं। बता दें कि मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष लगातार जारी है।