ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच मारपीट, ईंट से हमला कर एक बच्चे ने की दूसरे की हत्या

NAWADA: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव में दो बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। तभी ईंट से हमला कर एक बच्चे ने दूसरे की हत्या

 क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच मारपीट, ईंट से हमला कर एक बच्चे ने की दूसरे की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के कुर्मा गांव में दो बच्चों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट होने लगी। तभी ईंट से हमला कर एक बच्चे ने दूसरे की हत्या कर दी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृत बच्चे की पहचान पप्पू चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।  बताया जाता है कि गांव का एक बच्चा और राहुल दोनों घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि एक बच्चे ने दूसरे बच्चे राहुल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। 


जिसके बाद राहुल अचेत होकर वही पर गिर गया। बुरी तरह से घायल राहुल को परिजन सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता